Laghu Udyog Bharati
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti

लघु उद्योग भारती छोटे (सूक्ष्म) व लघु उद्योगो का एक मात्र राष्ट्र-व्यापी संगठन है भारत देश के लगभग सभी राज्यों मे इसकी इकाईयां कार्यरत है। सम्पूर्ण देश के 450 से अधिक जिलों में सम्पर्क शाखाऐं विभिन्न जिलों एवं औद्योगिक क्षेत्रों मे कार्यरत है। लघु उद्योग भारती की भारत के सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रादेशिक इकाईयां है इन सभी इकाईयों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी है जिसका पंजीकृत कार्यालय नागपुर मे व प्रशासनिक कार्यालय दिल्ली में अवस्थित है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय मार्गदर्शक श्री सांकलचन्द बागरेचा (सीए) राष्ट्रीय संगठनमंत्री श्री प्रकाशचन्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेवभाई प्रजापति तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोविन्द लेले है।
लघु उद्योग भारती की स्थापना वर्ष 1994 में राष्ट्र-वादी विचारधारा के चिन्तको के आग्रह पर हुई। लघु उद्योग भारती के सुझाव को स्वीकार करते हुए देश में स्वतंत्र लघु उद्योग मंत्रालय का गठन माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे हुआ एवं हमारे राजस्थान राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमति वसुंधराराजे देश की पहली लघु उद्योगमंत्री बनी थीं।
हमारे देश में अनेक प्रभावशाली औद्योगिक संगठन है लेकिन वे सामान्यतया बड़े उद्योगों के हितार्थ ही सरकार के नीति निर्धारको के समक्ष पैरवी करते है इस कारण पूरे देशभर मे फैले हुए लघु उद्योगों की आवश्यकताओं व समस्याओं को सही ढ़ग से प्रस्तुत करने वाला कोई प्रभावी संगठन नही था। विगत 25 वर्षों के अपने कार्यकाल में लघु उद्योग भारती ने इस भूमिका को सशक्त रूप से अदा किया है।

हमारे मार्गदर्शक
1. 1994 से 1999 - स्व. श्री कु. सी. सुदर्शन जी
2. 1999 से 2002 - श्री मदनदास जी देवी
3. 2002 से 2007 - श्री हस्तीमल जी
4. 2007 से आज तक - श्री सांकलचन्द जी बागरेचा


राष्ट्रीय अध्यक्ष
1. 1994 से 1998 - स्व. श्री विश्वमित्र जी बहल
2. 1998 से 2001 - श्री सुदर्शन जी शरीन
3. 2001 से 2003 - श्री श्यामसुन्दर जी अग्रवाल
4. 2003 से 2005 - स्व. श्री बलवन्तराज जी गुप्ता
5. 2005 से 2007 - श्री विश्राम जी जामदार
6. 2007 से 2009 - श्री सुशील जी गुप्ता
7. 2009 से 2011 - श्री विनोद जी जैन
8. 2011 से 2013 - श्री वजुभाई जी वगासिया
9. 2013 से 2015 - श्री एच वी एस कृष्णा जी
10. 2015 से 2017 - श्री ओमप्रकाश जी मित्तल
11. 2017 से 2019 - श्री जितेन्द्र जी गुप्ता
12. 2019 से आज तक - श्री बलदेवभाई जी प्रजापत

  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti
  • Laghu Udyog Bharti